BREKING NEWS

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
🔥 DS WORLD ME AAP SABHI DARSHAKO KA WELCOME HAI| 🙏रोज़ की ताज़ा खबरें और काम की जानकारी एक ही जगह।🙏 | बॉलीवुड की नई फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ा! | 📢 शेयर बाजार में भारी उछाल! | 🌍 दुनिया में टेक्नोलॉजी का नया युग!

पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना बांसडीह रोड का निरीक्षण

Share:

आज दिनांक 12.12.2020 को पुलिस अधीक्षक बलिया डा0 विपिन ताडा द्वारा थाना बांसडीह रोड का निरीक्षण किया गया । 



निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर CCTNS कक्ष, CCTV कैमरा, आनलाइन कार्य जैसे IGRS से प्राप्त शिकायत, आनलाइन चरित्र सत्यापन, थाना की आनलाइन जी0डी0 , आदि के बारे में कम्प्यूटर आपरेटर उपेन्द्र मौर्या से पूछताछ की गयी । इसके साथ ही थाने पर बने महिला हेल्प डेस्क , कार्यालय से सम्बन्धित सभी रजिस्टरों , मालखाना, शस्त्रागार, हवालात तथा थाना परिसर मे बने बैरक/आवास तथा मेस का निरीक्षण किया गया । सभी पुलिस कर्मियों को साफ सफाइ पर विशेष ध्यान देने हेतु आदेश दिये । इसके बाद थाने पर उपस्थित फरियादियों की समस्याएं भी सुनी तथा सबकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को आदेश दिये ।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks you for comment